How to Translate into English

एक अच्छा translator बनने के लिये सिर्फ ग्रामर के tense और basic rules की जानकारी ही काफी नही है। उसके लिये आपको कुछ विषेश प्रकार के नियम और sentence structure भी जानने होगे। इन blog posts की series मे मैं वही नियम और sentence structure समझाने का प्रयास करुगा ।

अब इन वाक्यों पर विचार करें-

  • जो लड़का झूठ बोलता है वह सजा पाता है।
  • जो लड़के झूठ बोलते हैं वे सजा पाते हैं।
  • जो झूठ बोलता है वह सजा पाता है।

ऐसे वाक्यों के दो भाग होते हैं।

  • पहले भाग में जो + noun + verb या जो + verb का प्रयोग होता है।
  • दूसरे भाग में वह / वे + verb का प्रयोग होता है।

इनका अनुवाद होता है-

  • Noun + who/that + verb [adjective clause ] + verb + other words
  • One/those + who/that + verb [adjective clause] + verb + other words
  • जो किताब यहाँ है | वह मेरी है।
  • The book | that is here | is mine.
  • जो किताबें यहाँ हैं | वे मेरी हैं।
  • The books | that are here | are mine.
  • जो लड़का झूठ बोलता है वह सजा पाता है। A boy who tells lies gets punishment.
  • जो लड़के झूठ बोलते हैं वे सजा पाते हैं। Boys who tell lies get punishment.
  • जो झूठ बोलता है वह सजा पाता है। One who tells lies gets punishment.
  • जो झूठ बोलते हैं वे सजा पाते हैं। Those who tell lies get punishment.

ध्यान दें-

  • जो + संज्ञा का अनुवाद होता है – Noun + who/which /that; जैसे – जो लड़का = a boy who, जो लोग = men who.
  • पर केवल जो का अनुवाद होता है – one who/those who

ध्यान दें- हिन्दी के प्रधान उपवाक्य में वह/वे का प्रयोग होता है, पर अँगरेजी में he/she/it/they का प्रयोग नहीं होता। इसलिए principal clause में अनावश्यक subject ( he/she / it / they) का प्रयोग इस प्रकार न करें।

  • The student who tells lies/he gets punishment. (wrong)
  • The students who tell lies / they get punishment. (wrong)
  • The book that is here / it is mine. (wrong)
  • A teacher who teaches well / he is respected. (wrong)
  • A man who works hard / he gets success. (wrong)

EXERCISE:  Pick out the subjects and translate them into English.

  1. जो लड़का यहाँ है वह मेरा भाई है।
  2. जो बच्चे खेल रहे हैं वे मेरे भाई हैं।
  3. जो कठिन परिश्रम करता है वह सफल होता है।
  4. जो इस किताब को पढ़ता है वह अँगरेजी सीखता है।
  5. जो नेता बेईमान होते हैं वे आदर नहीं पाते।
  6. जो कलम यहाँ है वह मेरी है।
  7. जो गायें यहाँ चर रही हैं वे मेरी हैं।
  8. जो अँगरेजी जानता है वह प्रतिष्ठा पाता है।
  9. जो शराब पीता है वह स्वास्थ्य खोता है।
  10. जो लोग चोरी करते हैं वे सजा पाते हैं।

Hints: कठिन परिश्रम करना = to work hard, प्रतिष्ठा/आदर = respect/honour

How to Translate into English

अब इन वाक्यों पर विचार करें-

  • वह लिखता रहा है।
  • वे लिखते रहे हैं।
  • वह लिखती रही है।
  • वे खेलते रहे हैं।

ऐसे वाक्यों से यह बोध होता है कि कार्य भूतकाल में आरंभ था; वह अब भी जारी है और भविष्य में भी जारी रहने की संभावना है। इनका अनुवाद होता है-

  • Subject + has been/have been + verb + ing [present perfect continuous ]

इन वाक्यों की बनावट और अनुवाद देखें-

  • वह लिखता रहा है। He has been writing.
  • वे लिखते रहे हैं। They have been writing.
  • वह एक कहानी लिखता रहा है। He has been writing a story.
  • वह बहुत अच्छा नाचती रही है। She has been dancing very well.

कुछ वाक्यों की बनावट ऐसी होती है-

  • वह बीमार रहा है।
  • वह शिक्षक रहा है।
  • वह व्यस्त रही है।
  • वे गायक रहे हैं।

ऐसे वाक्यों से यह बोध होता है कि कोई कार्य भूतकाल में आरंभ हुआ था और वह अब भी जारी है। इनकी बनावट इस प्रकार होती है-

  • Subject + has been/have been + adjective/noun
  • He has been absent.
  • He has been a leader.

इनकी बनावट और अनुवाद का ध्यान रखें

  • वह बीमार रहा है। He has been ill.
  • वह व्यस्त रही है। She has been busy.
  • वे सफल रहे हैं। They have been successful.
  • वह शिक्षक रहा है। He has been a teacher.

ध्यान दें- ऐसे वाक्यों में for/since का भी प्रयोग हो सकता है; जैसे,

  • He has been ill since morning.
  • He has been ill for a week.

EXERCISE: Translate into English.

  1. वह तैरता रहा है।
  2. वह सोचता रहा है।
  3. वह रेडियो सुनती रही है।
  4. वे पढ़ाते रहे हैं।
  5. वे सोते रहे हैं।
  6. वे झगड़ते नहीं रहे हैं।
  7. वे बीमार रहे हैं।
  8. वह दुखी रही है।
  9. वह प्रसन्न रहा है।
  10. वह लड़ता रहा है।
  11. वह परिश्रम करता रहा है।
  12. वे संघर्ष करते रहे हैं।
  13. वह कपड़े धोती रही है।
  14. वह आलसी रही है।
  15. वह चतुर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *